टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन है। वो 41 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही असफल रही। पहले पति राजा चौधरी और दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ उनका विवाद सुर्खियों में रहा। अभिनव कोहली के साथ तो उनकी कानूनी लड़ाई अब तक जारी है। 500 रुपये से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता तिवारी इस वक्त करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। हाल ही में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उनकी जिंदगी का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है।
टीवी धारावाहिक कसौटी जिंदगी की खूबसूरत और प्यार करने वाली प्रेरणा के रूप में अपने दमदार अभिनय को साबित करने वाली श्वेता तिवारी को हाल ही में कोर्ट से उनके बेटे रेयांश की कस्टडी मिली है। जिसके बाद वो काफी खुश हैं।
12 साल की उम्र में की थी पहली नौकरी
श्वेता तिवारी जब 12 साल की थीं, तब उन्होंने पहली नौकरी की। इस नौकरी में उन्हें 500 रुपये दिये जाते थे। उन्होंने उस वक्त एक ट्रेवल एजेंसी के लिए काम किया था। इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनय की दुनिया की तरफ अपने कदम बढ़ाये। 2001 में आये एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिन्दगी की ने श्वेता तिवारी को घर-घर लोकप्रिय बना दिया।