असित मोदी-शैलेष लोढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शैलेष लोढ़ा पर प्रोड्यूसर ने कही ये बात
हाल ही में शैलेष लोढ़ा के शो को छोड़ने को लेकर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता ये कौन है जो सूत्र के नाम पर अफवाहें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में न शैलेष लोढ़ा ने कोई ऑफिशियल बयान दिया है और न ही उनकी तरफ से कभी कुछ ऐसा कहा गया है, लेकिन पिछले दो दिनों से इस खबर ने उन्हें परेशान कर दिया है। अगर कुछ भी होता है, तो इसकी जानकारी जरूर दे दी जाएगी।