सलमान खान बिग बॉस का 9वां सीजन होस्ट करने जा रहे हैं। भारतीय टेलीविजन पर 'बिग बॉस' की शुरुआत साल 2006 से हुई थी। शुरुआत के अगर तीन सीजन को छोड़ दिया जाए तो सलमान खान का 'बिग बॉस' पर दबदबा लगातार बढ़ता चला गया और इसी के साथ उनका साथ फैंस के साथ रिश्ता और मजबूत होता चला गया। यहां तक कि अब 'बिग बॉस' का नाम सुनते ही सबसे पहले चेहरा आंखों के सामने जिस शख्स का आता है वह दबंग खान ही हैं। यानी कि अब सलमान खान को एक तरह से 'बिग बॉस' का चेहरा कहे तो बिल्कुल गलत नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर सलमान को लोग 'बिग बॉस' के होस्ट के तौर पर इतना पसंद क्यों करते हैं।