फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: 19 कंटेस्टेंट में से ये 4 सेलिब्रिटी ले रहे सबसे ज्यादा फीस, पहला नाम तो चौंकाने वाला

Sun, 16 Sep 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota and karanvir
'बिग बॉस सीजन 12' का आगाज होने में कुछ ही घंटे का समय बाकी है। इस बार का सीजन भी हर साल की तरह शुरू होने से पहले ही लाइमलाइट में बना हुआ है। वहीं शो में आने वाले वाले कई कंटेस्टेंट की फीस भी सुर्खियों में है। शो शुरू होने से पहले शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। इस बीच आज तक ने अभी तक आधिकारिक रूप से 19 नामों का खुलासा किया है। इस साल भी सेलिब्रिटीज के साथ कॉमन लोग घर में हिस्सा लेंगे। जिनमें 7 कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज हैं जबकि 6 जोड़ियां कॉमनर हैं।  लेकिन क्या आपको पता है 19 नामों में से केवल 4 कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम बेहद चौंकाने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस सीजन 12' में सबसे ज्यादा फीस भजन गायक अनूप जलोटा ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनूप जलोटा को एक हफ्ते का 45 लाख रुपए दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट होंगे। अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा दूसरे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक करणवीर को एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
karanvir bohra
जानकारी के मुताबिक करणवीर बोहरा को शो के निर्माता काफी लंबे समय से 'बिग बॉस' में आने के लिए अप्रोच कर रहे थे और इस बार जाकर वह शो में आने के लिए तैयार हुए। तीसरे नंबर पर 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि दीपिका को शो में रहने के लिए हिना खान से दोगुना ज्यादा फीस दी जा रही हैं।

4 of 5
Dipika Kakar
रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान को एक हफ्ते के 7.5 लाख दिए जा रहे थे। ऐसे में आप दीपिका की फीस का हिना खान की फीस से अंदाजा लगा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि श्रीसंत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। सूत्रों की मानें तो श्रीसंत को एक हफ्ते के 5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। शो शुरू होने से पहले ही कई प्रोमो सामने आए हैं जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इस बार हंगामा भी खूब होने वाला है। 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब पहले ही दिन आए हुए कंटेस्टेंट में से कोई एक आउट हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12
दरअसल, चार जोड़ियां अभी 'बिग बॉस' के आउटहाउस में है। इनमें से कोई एक जोड़ी फैंस के वोट के आधार पर घर के अंदर जाएगी। यानी कि शो शुरू होने से पहले ही एक जोड़ी बाहर हो जाएगी। ऐसा 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि शो शुरू होने से पहले ही एक जोड़ी बेघर हो जाएगी। इस बात की जानकारी कलर्स टीवी के आधिकारिक फेसबुक हैंडल ने दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें