फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avika Gor: अपने से 18 साल बड़े को-एक्टर के संग रिलेशनशिप में थीं अविका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Thu, 15 Jun 2023 06:13 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अविका गोर - फोटो : सोशल मीडिया
‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। एक्ट्रेस विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ रिलीज होने वाली है। वहीं,  हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘ससुराल सिमर का’के को-एक्टर मनीष रायसिंघानी के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल,  शो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार थी और फिर उनके रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अविका ने कहा, “पहली बार, जब अफवाहें सामने आईं, तो यह थोड़ा अजीब था। लिखा गया था कि हम हमेशा साथ रहते हैं जो सच था! हम हर वक्त साथ रहते थे। हम स्क्रिप्ट लिखते, शॉर्ट फिल्म शूट करते और खूब मस्ती करते। हमारे परिवारों ने परवाह नहीं की, लेकिन मनीष बड़ा होने के नाते जिम्मेदार होने की बात सोचते थे।''
 
विज्ञापन

3 of 5
अविका गोर - फोटो : insta
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''उन्होंने मुझे कुछ दूरी बनाए रखने के लिए कहा। दो दिन, जानबूझकर, हम सींस को करने के अलावा एक साथ बिल्कुल भी नहीं घूमे, लेकिन लोग फिर से बात करने लगे तो हम ऐसे थे जैसे अगर लोग अभी भी हमारे बारे में बात कर रहे हैं, तो मस्ती कर ही लेते हैं।”

4 of 5
अविका गौर - फोटो : social media
अविका ने यह भी शेयर किया कि वह हमेशा एक दोस्त के रूप में रहे हैं और उनका परिवार भी उनसे प्यार करता है। इन सबके बीच मनीष की संगीता चौहान से शादी हो चुकी है। वहीं अविका ने शेयर किया, "उन्होंने मेरे जन्मदिन पर शादी की। एक बेस्ट फ्रेंड की ओर से इससे अच्छा तोहफा और क्या हो सकता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविका गोर
बता दें कि अविका गोर हॉरर फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें-  Neena Gupta: 'हिंदी विंदी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं नीना गुप्ता, ऑस्ट्रेलिया में करेंगी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें