स्पॉटबॉय के साथ तनुज विरवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tanujvirwani
घड़ी और विदेशी मुद्राएं हुईं गायब
अमर उजाला से बात करते हुए तनुज वीरवानी ने बताया 'यह लड़का मेरे साथ तकरीबन 10 सालों से रह रहा था। यह मेरा स्पॉटबॉय हुआ करता था। मैंने पाया कि मेरे घर से कई चीजें धीरे-धारे गायब हो रही हैं। जो चीजें गायब हुईं थीं, उनमें कई देशों की मुद्राएं थीं, घड़ी और दूसरी महंगी चीजें थीं। हम लंदन गए थे, तो वहां से जो बचे पाउंड्स थे वो गायब थे। मेरे कई महंगे परफ्यूम उनके बैग में मिले।।'