फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arundhati Nair: जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

Tue, 19 Mar 2024 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
अरुंधति नायर - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल और मलयालम फिल्म अभिनेत्री अरुंधति नायर केरल में दुर्घटना का शिकार होने के बाद वेंटिलेटर पर हैं। कई रिपोर्टों में उनके दुर्घटना के बारे में दावा करने के बाद उनकी बहन अराथी ने इस खबर की पुष्टि की। अराथी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुर्घटना के बारे में एक बयान जारी किया और प्रशंसकों से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कोवलम बाईपास पर हुई और अरुंधति को सिर में चोट आई है। वह अपने भाई के साथ थीं। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री की हालत बहुत नाजुक है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।

अभिनेत्री की बहन ने की पुष्टि
अभिनेत्री की बहन खबरों की पुष्टि करते हुए लिखा, 'हमें तमिलनाडु के अखबारों और टेलीविजन चैनलों में छपी खबरों की सच्चाई बताने की जरूरत महसूस हुई। यह सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था।'' अभिनेत्री की बहन ने आगे कहा, "वह गंभीर रूप से घायल हैं और तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं।" अराथी ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा , "हमें उनके स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की जरूरत है।'

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अराथी की इस पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, भगवान उन्हें जल्दी स्वस्थ कर दें। दूसरे यूजर ने लिखा, यह देखकर बहुत दुख हुआ। भगवान उन्हें जल्द ठीक होने की शक्ति दें। एक और यूजर ने लिखा, फैंस और लोगों से निवेदन है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें और हर मंदिर में उनके नाम पर पूजा करें और दिया जलाएं। इससे वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।"

सड़क हादसे में हुई थीं घायल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये सड़क हादसा कोवलम बाईपास पर हुआ, जिसमें अरुंधति के सिर पर चोट लगी। जब यह दुर्घटना हुई, तब वो अपने भाई के साथ ट्रैवल कर रही थीं। वे एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर घर लौट रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की सेहत में कोई भी सुधार नहीं हुआ है और हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें