फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: तारक मेहता.. की 15वीं एनिवर्सरी पर मुनमुन दत्ता ने साझा किया खास पोस्ट, दिल खोलकर की असित मोदी की तारीफ

Sat, 29 Jul 2023 01:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रसारण के 15 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता खास पोस्ट साझा कर असित मोदी की तारीफ करती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का मशहूर फैमिली-ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपनी कहानी के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहता है। 28 जुलाई, 2023 को शो ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पूरी की। इसी को लेकर शो में बबीता कृष्णन अय्यर की भूमिका निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने खास पोस्ट साझा किया। एक्ट्रेस ने को-स्टार्स और क्रू के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, और बताया कि कैसे इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी। 
विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 15वीं एनिवर्सरी पर बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने लिखा, 'आभार और कृतज्ञता, यही वह है जो आज मैं व्यक्त कर सकती हूं। पिछले 15 वर्षों में जिस तरह से मेरे जीवन ने बेहतरी की दिशा में मोड़ लिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। साथ ही सभी के जरिए मुझ पर बरसाए गए प्यार की भी आभारी हूं। लोगों ने शो देखा और हमें अपने जीवन का हिस्सा बना लिया।'
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता ने शो की स्टारकास्ट, राइटर्स और निर्माताओं की तारीफ करते हुए आगे लिखा, 'सहयोगियों की एक अद्भुत टीम। एक्टर्स, डायरेक्टर और राइटर्स के साथ टीम से जुड़े हर एक सदस्य की आभारी हूं। एक के बाद एक लक्ष्य हासिल करने के लिए असित जी की निरंतर खोज और समर्पण। यह हर किसी की कड़ी मेहनत का परिणाम है।'

Suvinder Vicky: ऐश्वर्या राय के दीवाने हैं 'कोहरा' के बलवीर सिंह, जुनूनियत को जाहिर कर किया हर किसी को दंग

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन यहीं नहीं रुकीं और आखिरी में जोड़ा, 'हर किसी ने इसे समय, जुनून, धैर्य, समर्पण, दृढ़ संकल्प, और वह सब कुछ दिया है, जिसकी इसे जरूरत है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 15वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।' 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पहली बार 28 जुलाई 2008 को प्रसारित हुआ था। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला दैनिक सिटकॉम है, और प्रत्येक एपिसोड के साथ इसकी भारी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। 
 

Double iSmart: जन्मदिन पर सिगार पीते दिखे संजू बाबा, साझा किया ‘डबल इस्मार्ट’ से अपना फर्स्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो असित कुमार मोदी के जरिए बनाया गया है, और उनके द्वारा नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित किया गया है। शो के अबतक 3,800 से अधिक एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। शो की सफलता का श्रेय अक्सर भारतीय समाज के साथ इसके घनिष्ठ संबंध को दिया जाता है, जिसे यह अपनी कहानी और अपने कैरेक्टर्स के माध्यम से दर्शाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें