मिताली राज
- फोटो : ESPN
''मिताली राज'' की बायोपिक है ''शाबाश मिट्ठू''
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ''शाबास मिट्ठू'' भारतीय महिला टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है। फिल्म के पोस्टर में तापसी पन्नू भारतीय क्रिकेट टीम की ड्रेस में नजर आ रही हैं। सर पर गोल टोपी और हाथों में बैट लेकर शॉट लगाते हुए उनका लुक बहुत शानदार लग रहा है। मिताली राज ने वायकॉम 18 स्टूडियोज के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए कहा, ''बर्थडे पर इस ब्लॉकबस्टर गिफ्ट के लिए थैंक्यू। ''