फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: कभी सीक्रेट एजेंट, तो कभी बेचारी पत्नी बन इन किरदारों से छाईं तापसी पन्नू; जानें फिल्मों के नाम

Fri, 01 Aug 2025 05:19 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taapsee Pannu Movies: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू आज शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे एक्ट्रेस की जबरदस्त फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : एक्स

सिनेमाई दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू 01 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, जिनमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने का काम किया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'पिंक' में तापसी, कीर्ति कुल्हारी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक
साल 2016 में अनिरुद्ध रॉय के निर्देशन में 'पिंक' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मीनल अरोड़ा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी तीन लड़कियों पर आधारित है, जिन्हें एक झूठे केस में फंसाया जाता है। पर वह अपने हक और सम्मान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ फिल्म में वकील की भूमिका में अमिताभ बच्चन नजर आए हैं।

विज्ञापन

3 of 6
थप्पड़ फिल्म की रिलीज को पांच साल पूरे - फोटो : इंस्टाग्राम

थप्पड़
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में साल 2020 में 'थप्पड़' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि एक थप्पड़ किसी महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए काफी है। इसमें घरेलू हिंसा ना करने का संदेश दिया गया है। फिल्म में तापसी पन्नू का किरदार अपने पति से कानूनी लड़ाई लड़ती है।

4 of 6
नाम शबाना - फोटो : एक्स

नाम शबाना
शिवम नायर के निर्देशन में साल 2017 में 'नाम शबाना' फिल्म रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू ने शबाना का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि शबाना के बॉयफ्रेंड की हत्या हो जाती है, फिर शबाना सीक्रेट एजेंट बनती है और अपने प्रेमी के हत्या का बदला लेती है।

विज्ञापन

5 of 6
बदला - फोटो : एक्स

बदला
2019 में आई इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष द्वारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है, जिसमें जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee

हसीन दिलरुबा
2021 में आई इस फिल्म में तापसी पन्नू ने शानदार अभिनय किया है। इस फिल्म की कहानी में एक्ट्रेस ने एक शादीशुदा महिला का किरदार निभाया है, जिसमें उन्हें अपने पति के भाई से प्रेम से हो जाता है। इसके बाद वो अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर देती हैं। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को आकर्षित किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें