फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: सुशांत की फिल्म में विलन बनने वाले थे आमिर, आलिया संग भी हुई कास्टिंग; पढ़ें 10 किस्से

Sat, 14 Jun 2025 10:07 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput Unknown Facts: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की आज पांचवी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर जानेंगे उनकी फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

सुशांत सिंह राजपूत सिनेमाई दुनिया को वो सितारा हैं, जिनकी चमक कभी कम नहीं होगी। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2013 में काई पो छे फिल्म से की थी जिसके बाद उन्होंने करियर में कई शानदार फिल्में दीं। इन फिल्मों से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से भी रहे जिनसे लोग आज भी अनजान हैं। आज 14 जून को सुशांत की पांचवीं पुण्यतिथि पर जानेंगे उनकी फिल्मों से जुडे़ इन किस्सों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 11
काई पो चे - फोटो : IMDB

फिल्म- काई पो छे (2013)
इस रोल के लिए एक्टर विजय वर्मा ने भी ऑडिशन दिया था पर आखिरकार यह रोल सुशांत सिंह राजपूत को मिला। फिल्म में चाइल्ड क्रिकेटर अली का रोल करने वाले एक्टर दिग्विजय देशमुख बड़े होकर वाकई में क्रिकेटर बने। वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। जिस तरह फिल्म के अंत में सुशांत के किरदार ईशान की मौत के बाद अली क्रिकेटर बनता है। ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी सुशांत की मौत के बाद दिग्विजय क्रिकेटर बने।

विज्ञापन

3 of 11
काई पो छे - फोटो : IMDB

फिल्म- शुद्ध देसी रोमांस (2013)
इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जगह मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक्टर शाहिद कपूर को चुना गया था, लेकिन उन्होंने शुरू होने से पहले ही फिल्म छोड़ दी थी।

4 of 11
ब्योमकेश बक्शी - फोटो : IMDB

फिल्म - डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015)
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान को विलेन के रोल के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे छोड़कर यशराज बैनर की ही फिल्म 'धूम 3' को चुना। बाद में फिल्म में अभिनेता नीरज काबी ने विलेन का रोल निभाया था।

विज्ञापन

5 of 11
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : IMDB

फिल्म- एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
फिल्म की कास्ट साइन करने से पहले अभिनेता अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाने के लिए काफी रुचि दिखा रहे थे, लेकिन धोनी और उनके लुक में कम समानता के कारण फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने विनम्रतापूर्वक उन्हें मना कर दिया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय ने किरदार को पर्दे पर हूबहू जीवंत कर दिया था। 

विज्ञापन

6 of 11
राब्ता - फोटो : IMDB

फिल्म - राब्ता (2017)
फिल्म में सुशांत के साथ आलिया भट्ट डेब्यू करने वाली थीं पर आलिया ने आखिरी समय में करण जौहर की एक फिल्म चुनी और इस फिल्म काे छोड़ दिया था।

विज्ञापन

7 of 11
केदारनाथ - फोटो : IMDB

फिल्म- केदारनाथ (2018)
सुशांत सिंह राजपूत के किरदार का नाम ‘मंसूर खान’ था, यह अभिनेत्री सारा अली खान की पहली फिल्म थी। संयोग ही है कि सारा अली खान के दादा जी का नाम भी मंसूर अली खान पटौदी था। वहीं फिल्म को लेकर कुछ विवाद के कारण यह उत्तराखंड राज्य में प्रतिबंधित रही।

8 of 11
सोनचिड़िया - फोटो : IMDB

फिल्म- सोनचिड़िया (2019)
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने मान सिंह का किरदार निभाया था और बैंडिट क्वीन फिल्म में भी उन्होंने मान सिंह का ही रोल किया था। इसके अलावा सोनचिड़िया फिल्म के क्रू सदस्यों में वे लोग शामिल थे, जो उस क्षेत्र में कभी डाकू थे जहां फिल्म की शूटिंग हुई थी।

9 of 11
छिछोरे - फोटो : IMDB

फिल्म- छिछोरे (2019)
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म में ताहिर राज भसीन को धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया गया था, जो असल जीवन में धूम्रपान नहीं करते। इस समस्या को हल करने के लिए प्रोडक्शन टीम ने तुलसी के पत्तों और ग्रीन टी के साथ सिगरेट का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही बताते चलें कि 'छिछोरे' 2019 की 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी थी।

10 of 11
दिल बेचारा - फोटो : IMDB
फिल्म- दिल बेचारा (2020)
'दिल बेचारा' का टाइटल ट्रैक बिना किसी कट के एक ही बार में शूट किया गया था। इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था, जिन्होंने अपने काम के लिए कोई भी भुगतान लेने से इनकार कर दिया था। वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म की आधिकारिक रिलीज से करीब एक महीने पहले 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन

11 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता को मिले ये अवॉर्ड
सुशांत सिंह राजपूत को उनके करियर में शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें