सुशांत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत का जन्म नौ मार्च 1972 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। वह शुरुआत से ही क्रांतिकारी मिजाज के हैं। उन्होंने फिल्म और टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनवाया। एक्टर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आए। उन्होंने 'कौन', 'जोश', 'जंगली', 'दम', 'डरना मना है', 'लक्ष्य', 'रक्त चरित्र' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया। इन फिल्मों से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं।