फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: ट्रोलिंग के बाद साउंड मिक्सिंग पर फिर काम करेंगे सूर्या की 'कंगुवा' के निर्माता! सीक्वल पर आया अपडेट

Sat, 16 Nov 2024 11:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगुवा के निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने फिल्म के तेज साउंड डिजाइन की आलोचनाओं के बारे में बात की। संगीतकार देवी श्री प्रसाद का बचाव करने वाले निर्माता ने खुलासा किया कि यह उनकी धुनों के साथ समस्या नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगुवा (पार्ट वन) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूर्या की मुख्य भूमिका वाली पीरियड फैंटेसी फिल्म कंगुवा 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में उतरी। शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से नकारात्मक समीक्षा मिल रही है। पुराने आधुनिक समय के हिस्से और तेज साउंड डिजाइन ने कंगुवा को सिनेप्रेमियों के लिए बेकार अनुभव बना दिया। हालांकि, निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने हाल ही में साउंड मिक्सिंग पर फिर से काम करने को लेकर टीम की योजना के बारे में बात की और खुलासा किया कि कंगुवा 2 को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगुवा (पार्ट वन) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
म्यूजिक पर होगा दोबारा काम
हाल ही में कंगुवा के निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने फिल्म के तेज साउंड डिजाइन की आलोचनाओं के बारे में बात की। संगीतकार देवी श्री प्रसाद का बचाव करने वाले निर्माता ने खुलासा किया कि यह उनकी धुनों के साथ समस्या नहीं है। ज्ञानवेल राजा का कहना है कि यह फिल्म की साउंड मिक्सिंग है, जो गलत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि कंगुवा टीम फिल्म के साउंड मिक्सिंग को फिर से बनाने और वॉल्यूम को कम करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगुवा (पार्ट वन) - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
फिल्म की आलोचना पर क्या बोले निर्माता
केई ज्ञानवेल राजा ने कहा कि कंगुवा 2 बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि शिवा निर्देशित फिल्म को सकारात्मक समीक्षा मिल रही है और फिल्म के केवल पहले 20 मिनट की ही आलोचना की जा रही है। निर्माता दूसरी किस्त को और भी ज्यादा शानदार बनाने की योजना बना रहे हैं, बड़े पैमाने पर और बड़े बजट पर बनाने की कोशिश है। निर्माता ने यह भी कहा कि यह फिल्म जल्द ही कुछ दिनों में सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

4 of 5
कंगुवा (पार्ट वन) - फोटो : एक्स: @StudioGreen2
फिल्म का बजट
सूर्या ने दो किरदार निभाए, एक 'कंगुवा', जो एक आदिवासी योद्धा है और दूसरा 'फ्रांसिस', जो एक आधुनिक युग का इनाम शिकारी है। दिशा पाटनी एंजेलिना के रूप में और बॉबी देओल खलनायक के रूप में नजर आए। कंगुवा' को इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया गया है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा कर रही है। इसके अलावा इस फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न महाद्वीपों के सात अलग-अलग देशों में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगुवा (पार्ट वन) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलाकार
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन फिल्म है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें