कंगुवा
- फोटो : एक्स: @StudioGreen2
इस शर्त पर रिलीज होगी 'कंगुवा'
रिपोर्ट्स के अनुसार, मद्रास उच्च न्यायालय ने 'कंगुवा' की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है, जब तक कि निर्माता उच्च न्यायालय के आधिकारिक प्रतिनिधि के पास 20 करोड़ रुपये जमा नहीं कर देते। अदालत ने कहा, 'यदि निर्माता 13 नवंबर की मध्यरात्रि तक या उससे पहले 20 करोड़ रुपये जमा कर देते हैं तो वह फिल्म कंगुवा को रिलीज कर सकते हैं। इस शर्त पर कि वह रिलीज के एक सप्ताह के भीतर फिल्म के कलेक्शन का हिसाब पेश करेंगे।