फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: सनी देओल को आई पापा धर्मेंद्र की याद! सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट

Sun, 27 Oct 2024 06:01 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्हें अपने पिता धर्मेंद्र की याद आ रही है। उनकी इस पोस्ट से प्रशंसक खुश भी हैं और कुछ ने चिंता भी जताई। आइए जानते हैं सनी देओल ने क्या कहा?
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ की हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं। ‘ढाई किलो’ के हाथ वाले अभिनेता के सीने में एक मासूम सा दिल भी है, यह कई बार उन्होंने सिद्ध किया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर भावुक पलों को साझा करते रहते हैं। सनी देओल की भावनाएं अक्सर आंसुओं के रूप में छलक आती है, खासकर तब जब वह अपने पिता धर्मेंद्र के बारे में बात कर रहे हों।

 
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
सनी देओल को याद आए धर्मेंद्र
सनी देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। यह पोस्ट बेहद भावुक है। उन्होंने अपने पिता और अभिनेता धर्मेंद्र की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आपकी बहुत याद आ रही है पापा।’ सनी देओल द्वारा साझा की गई तस्वीर में धर्मेंद्र को चेक शर्ट टोपी में देखा जा सकता है।
Surbhi Jyoti Pre Wedding: सुरभि पर चढ़ा हल्दी का रंग, समारोह में सुमित के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
प्रशंसकों को हुई चिंता!
तस्वीर साझा करते ही प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाना शुरू कर दिया। साथ ही कुछ प्रशंसकों ने चिंता भी जताई। एक यूजर ने कहा, "बॉलीवुड के हीमैन" जबकि एक अन्य ने कहा, "धर्म जी आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं।" एक प्रशंसक ने पूछा, "सब ठीक है वीर जी?? बाबा जी तंदुरुस्ती दे वाहेगुरु जी" एक उपयोगकर्ता ने पूछा, "आपकी याद आती है क्यों लिखा है सनी सर ने।"

 

4 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
शूटिंग के लिए बाहर हैं अभिनेता
अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेता सनी देओल शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं, इसलिए अपने पिता को याद कर रहे हैं। ‘गदर’ के स्टार इस समय हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन हैदराबाद में ही मनाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सनी देओल का वर्क फ्रंट
सनी देओल को आखिरी बार फिल्म ‘गदर 2’ में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘जाट’ और ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ समेत और कई अन्य सितारे नजर आएंगे।
Karan Johar: करण जौहर ने साझा की रहस्यमयी पोस्ट, हाल में ही बेची है धर्मा प्रोडक्शन की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें