रणदीप हुड्डा, सनी देओल और विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणदीप हुड्डा के जो दिल में, वही जुबान पर होता है
आपने ज्यादातर वक्त रणदीप हुड्डा जी के साथ बिताया है। उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? इस सवाल पर विनीत ने कहा, 'वे बहुत सिक्योर एक्टर हैं। रणदीप भाई के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। हालांकि, ज्यादा वक्त बिताने का मौका इतना भी नहीं मिला। बहुत सारे सीन मेरे सोलो रहे तो वो अलग ही शूट हुए। साथ में जो शूटिंग हुई तो रणदीप हुड्डा से बहुत कुछ सीखने को मिला। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। जो उनके दिल में है, वही जुबान पर है।'