Biggest Action Scenes: दर्शकों में एक्शन फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज रहता है। हिंदी सिनेमा में भी कई ऐसी फिल्में हुई हैं, जिनमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। जानते हैं कुछ ऐसे एक्शन सीन के बारे में जिन्हें देख दर्शकों ने दांतों तले दबा लीं उंगलियां।
आज ही रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। गदर और गदर 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल का ये एक्शन अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सामने आ रहे रिव्यूज में दर्शक फिल्म के एक-एक सीन पर सीटियां बजा रहे हैं। हालांकि, जाट से पहले भी कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिनके एक्शन सीन देखकर दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए। जानते हैं कुछ ऐसे ही फिल्मों के उन एक्शन सीन के बारे में, जिन्हें देखकर दर्शक भी चौंक गए और बजाने लगे सीटियां।
विज्ञापन
2 of 9
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब गदर में सनी देओल ने उखाड़ा हैंडपंप
सनी देओल बॉलीवुड के वो एक्शन स्टार हैं, जिनके एक-एक डायलॉग लोगों को कई सालों बाद भी मुंहजुबानी याद हैं। लेकिन साल 2001 में जब तारा सिंह बनकर सनी देओल ने पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ा था, तो थिएटर सीटियों से गूंज उठे थे। फिल्म की रिलीज के 24 साल बाद भी ये सीन दर्शकों का आज भी पसंदीदा एक्शन सीन में से एक है।
विज्ञापन
3 of 9
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2: हाथ-पैर बंधे होने के बाद भी लड़ा पुष्पा
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। लेकिन जिस सीन को देखकर दर्शकों ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली थीं। वो सीन था जिसमें अल्लू अर्जुन के हाथ-पैर बंधे होते हैं। इसके बावजूद वो अपने मुंह का इस्तेमाल करके, कई दुश्मनों को मार गिराता है और उनसे बचकर निकल जाता है। इस सीन ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेश में भी लोगों को काफी प्रभावित किया था।
4 of 9
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल में रणबीर ने चलाई 500 किलो की मशीन गन
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ अपनी रिलीज के बाद लगातार चर्चाओं में रही। लेकिन फिल्म के जिस सीन ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा था, वो है एनिमल का वो फाइट सीन जिसमें रणबीर कपूर एक भारी सी मशीन गन लेकर अंधाधुंध गोलियां बरसाते नजर आते हैं। बताया गया कि ये बंदूक 500 किलो की थी और इसे असली स्टील से तैयार किया गया था। फिल्म का ये सीन लोगों के जेहन में अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 9
केजीएफ 2
- फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ में यश के एक्शन ने उड़ाए होश
यश की केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 एक्शन सीन से भरपूर थीं। फिल्म में अंधाधुंध गोलियां चल रही थीं। लेकिन फिल्म के जिस सीन ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया वो था केजीएफ 2 का क्लाइमेक्स फाइट सीन जो यश और संजय दत्त के बीच फिल्माया गया। इस सीन में शर्टलेस होकर दोनों की फाइट लोगों को आज भी याद है। इसके अलावा फिल्म का वो सीन जिसमें यश एक बड़ी सी मशीन गन लेकर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हैं। इस सीन को देखकर दर्शक सीटियां बजाने लगे थे।
विज्ञापन
6 of 9
'आरआरआर'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
आरआरआर में जूनियर एनटीआर ने किया वाघ का मुकाबला
एसएस राजामौली की फिल्म का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार रहता। उनकी हर फिल्म में दमदार कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ में कई ऐसे एक्शन सीन थे जिन्हें देखकर दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए। फिल्म के एक सीन में जूनियर एनटीआर वाघ से मुकाबला करते हैं। इस सीन में जिस तरह से जूनियर एनटीआर ने वाघ का सामना किया और उसे पस्त किया, इसे देखकर सिनेमाहॉल में सिर्फ तालियां और सीटियां ही सुनाई दी थीं। इसके अलावा फिल्म का वो फाइट सीन जहां राम चरण धनुष बाण लेकर लड़ते हैं और जिस तरह से उनके पीछे सूर्य की चमक पड़ती है। सीन में राम चरण भगवान राम के अवतार में नजर आने लगते हैं। इस सीन को देखकर दर्शक हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
7 of 9
बाहुबली 2
- फोटो : एक्स @BaahubaliMovie
बाहुबली 2 का क्लाइमेक्स सीन
एसएस राजामौली की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 का एक-एक सीन दर्शकों को पसंद है। लेकिन बाहुबली 2 का जो क्लाइमेक्स सीन है जिसमें बाहुबली और भल्लाल देव का मुकाबला होता है, उस सीन को देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थीं। इस सीन में भव्यता के साथ जबरदस्त एक्शन दिखाया गया था।
8 of 9
अक्षय कुमार सूर्यवंशी फिल्म के एक दृष्य में
- फोटो : एक्स@ taran adarsh
सूर्यवंशी में हेलीकॉप्टर पर लटक कर अक्षय ने की फाइट
खिलाड़ी कुमार अक्षय अपनी फिल्मों के अधिकांश एक्शन सीन खुद ही करते हैं और वो खुद सारे स्टंट करते हैं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा ‘सूर्यवंशी’ में एक सीन है, जहां अक्षय चलती बाइक से पहले हेलीकॉप्टर पर लटकते हैं, और उसके बाद हेलीकॉप्टर पर लटके-लटके वो गुंडे को पकड़ते हैं और उसे लटकाकर ले जाते हैं। इस सीन के आने पर थिएटर में तालियों का शोर सुनने वाला था।
फोर्स में बाइक, फोर्स 2 में जॉन ने उठाई कार
जॉन अब्राहम की इमेज एक जबरदस्त एक्शन हीरो की है। वो अक्सर अपनी फिल्मों में कुछ नया और अलग एक्शन करने का प्रयास करते हैं। 2011 में आई फिल्म ‘फोर्स’ में जॉन अब्राहम ने 150 किलो की बाइक उठा ली थी। जिसको देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। लेकिन इसके बाद साल 2016 में आए फिल्म के दूसरे भाग में तो जॉन ने दर्शकों को दातों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने कार को उठा दिया था। जिसको देखकर दर्शकों के मुंह और आंखें खुली की खुली रह गईं थीं।