फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान ने की रेखा की तारीफ, बताया कैसे रेखा ने उनके गाने को बेहतर बनाने में की मदद

Fri, 25 Oct 2024 03:33 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunidhi Chauhan Praised Rekha: मशहूर हिंदी गायिका सुनिधि चौहान ने फिल्म परिणीता के अपने एक गाने को लेकर दिग्गज अभिनेत्री रेखा की तारीफ की है। इस बीच उन्होंने बताया कि उन्हें पता भी नहीं था कि वो ये गाना रेखा के लिए गा रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सुनिधि चौहान- रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
सुनिधि चौहान हिंदी फिल्मों की बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानो को आवाज दी है। हाल में ही उन्होंने अपनी एक पुरानी याद को साझा करते हुए बताया कि कैसे दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने उनकी 'कैसे पहेली जिंदगानी'  गाने में मदद की थी। उन्होंने गाने का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं कुछ ओवर कर देती अच्छा करने के चक्कर में'। उन्होंने साथ ही ये भी माना कि रेखाने उनकी आवाज को परिपक्व बनाने में मदद की। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनिधि चौहान- रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में ही सुचरिता त्यागी के साथ बातचीत के दौरान गायिका ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कैसी पहेली रेखा जी के साथ शूट होने वाली थी। उन्होंने इसे लेकर खुशी जताते हुए कहा, एक तरह से, मुझे खुशी है कि मुझे नहीं पता था, क्योंकि अगर मुझे पता होता, तो शायद मैं कुछ ओवर कर देती अच्छा करने के चक्कर में, जो और भी वो बुरा लगता।"
विज्ञापन

3 of 5
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम@legendaryrekha
गायिका ने आगे बताया कि जब वह गा रही थीं, तो राइमा सेन रिकॉर्डिंग के लिए आईं थीं। उन्होंने सोचा कि चूंकि राइमा वहां थीं, इसलिए यह उनका गाना होगा और उन पर फिल्माया जाएगा। हालांकि, जब उन्होंने गाना देखा, तो रेखा को इसे गाते हुए देखकर वे चौंक गईं। इस दौरान उन्होंने रेखा की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी युवा कलाकार रेखा द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्टता के स्तर की बराबरी कभी नहीं कर सकता।
Woman Centric Films: अभिनेत्रियों के कंधों पर टिकीं महिला केंद्रित फिल्में, दर्शकों ने दिया ढेर सारा प्यार

4 of 5
सुनिधि चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @sunidhichauhan5
फिल्म 'परिणीता' के इस गाने को लेकर सुनिथि चौहान ने आगे कहा, "मेरा मतलब है, उन्होंने मुझे बेहतर आवाज ही नहीं, ब्लकि एक परिपक्व आवाज दी। मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं उनके लिए एक युवा आवाज थी, उन्होंने मेरी आवाज को परिपक्व ही दिखाया।" बताते चलें कि श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान का नवीनतम गाना छैला रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा हूं। 
Kajol: नब्बे के दशक में डबल रोल शूट करना नहीं रहा आसान, काजोल ने साझा कीं शूटिंग से जुड़ी मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
बता दें कि 'कैसे पहेली जिंदगानी' गाना साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'परिणीता' का है। ये फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन की पहली फिल्म थी। प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, सैफ अली खान, राइमा सेन और दीया मिर्जा भी नजर आए थे।
Do Patti: 'एक्टिंग काम है, इसे पूरी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए', काजोल ने सिनेमा और फिल्मों को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें