फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krodh: सिल्वर जुबली मना रही सुनील शेट्टी की फिल्म 'क्रोध', हिंदुओं के इस त्योहार पर सबसे ज्यादा की जाती है याद

Mon, 17 Mar 2025 09:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Crodh Silvar Jubli: सुनील शेट्टी की फिल्म 'क्रोध' को रिलीज हुए आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में बहन-भाई के प्यार को दिखाया गया था। इस मौके पर हम फिल्म से जुड़े कुछ किस्से बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
क्रोध फिल्म साल 17 मार्च 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 25 साल हो गए हैं। आज फिल्म अपनी सिल्वर जुबली मना रही है। फिल्म के अहम किरदार में सुनील शेट्टी और रंभा थे। आज हम आपको इस फिल्म के दिलचस्प किस्से के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
फिल्म की कहानी
फिल्म में सुनील शेट्टी ने करण का किरदार निभाया है। करण काफी गुस्से वाला व्यक्ति होता है। उसे सब हिटलर बुलाते हैं। उसकी सात बहने हैं। वह अपनी पांच बहनों की परवरिश करता है। इसके बाद उनकी शादी करने की ठानता है। फिल्म की कहानी इसी के आस-पास घूमती है।
विज्ञापन

3 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
रीमेक थी फिल्म
बॉलीवुड में आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से साउथ की फिल्मों के रीमेक बनते रहे हैं। इसी तरह से क्रोध फिल्म भी साउथ की फिल्म का रीमेक थी। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'हिटलर' की रीमेक थी।

4 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'हिटलर' रखना चाहते थे टाइटल
क्रोध फिल्म के डायरेक्टर अशोक होंडा इस फिल्म का टाइटल 'हिटलर' रखना चाहते थे लेकिन उन्हें यह टाइटल नहीं मिल सका, क्योंकि इस टाइटल को पहले ही मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म के लिए इस्तेमाल किया जा चुका था। इसके बाद उन्हें इस फिल्म का टाइटल 'क्रोध' ही रखना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
पहले भी इस नाम से बन चुकी थी फिल्म
'क्रोध' नाम से साल 1990 में भी एक फिल्म बन चुकी थी। इस फिल्म में सनी देओल, संजय दत्त और अमृता सिंह अहम किरदार में थे। हालांकि सनी देओल वाली क्रोध और सुनील शेट्टी वाली क्रोध की कहानी एकदम अलग थी। इस फिल्म के सारे किरदार भी अलग थे। हालांकि दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

6 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
नहीं कर सकी थी अच्छी कमाई
'क्रोध' फिल्म का नाम तो खूब सुना गया था लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी। फिल्म 4 करोड़ रुपयों की लागत से बनी थी लेकिन फिल्म की कुल कमाई 4 करोड़ 50 लाख रुपये हुई थी। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि इस फिल्म ने 50 लाख रुपयों का मुनाफा कमाया था।
विज्ञापन

7 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
रक्षाबंधन पर देखी जाती है फिल्म 
'क्रोध' फिल्म भले ही दर्शकों को न भाई हो लेकिन इस फिल्म को रक्षा बंधन पर आज भी याद किया जाता है और देखा जाता है। फिल्म में जिस तरह से सुनील शेट्टी अपनी बहनों की रक्षा करते हैं और उनकी परवरिश करते हैं। वह सभी बहनों को खूब भाता है।
विज्ञापन

8 of 8
क्रोध - फोटो : फोटो- यूट्यूब
फिल्म के बारे में खास
'क्रोध' फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन अशोक होंडा ने किया था। फिल्म के डॉयलॉग नईम एजाज ने लिखे थे जबकि इसकी पटकथा संतोष सरोज ने लीखी थी। इसकी स्टोरी सिद्दीकी ने लिखी थी। फिल्म को आनंद मिलिंद ने संगीत दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें