अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जोनस और करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'ऐतराज' ने 12 नवंबर मंगलवार को 20 साल पूरे कर लिए। वहीं, अब प्रशंसकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। ऐसा लगता है कि प्रशंसकों को अब इस फिल्म के सीक्वल भी देखने को मिल सकता है। दरअसल, निर्माता सुभाष घई ने इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बात करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया में है।