फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: दर्शकों को खूब पसंद आ रही स्त्री 2, जानें खेल खेल में-वेदा समेत अन्य फिल्मों का कलेक्शन

Fri, 23 Aug 2024 08:40 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 इन सभी फिल्मों में से किसी ने सबसे ज्यादा दर्शकों का दिल जीता तो वह श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रही हैं। थियेटरों में दर्शकों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। मगर इन सभी फिल्मों में से किसी ने सबसे ज्यादा दर्शकों का दिल जीता तो वह श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' समेत कई साउथ फिल्में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करा रही है। तो चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
विज्ञापन

2 of 6
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
स्त्री 2
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छूने की तैयारी में है। स्त्री 2 दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस फिल्म के चलते बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों का हाल बेहाल हो रखा है। फिल्म ने आठवें दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 290.85 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान
खेल खेल में
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी फिल्म खेल खेल में दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। फिल्म की कमाई एक ही हफ्ते में सिमट के लाखों में रह गई है। आठवें दिन फिल्म ने महज 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 19.3 करोड़ रुपये हो गई है। 

4 of 6
'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@ thejohnabraham
वेदा
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर 'वेदा' का बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीद के मुताबिक खरी नहीं उतरी है। एक्शन फिल्म 'वेदा' की कमाई चंद दिनों में लाखों में सिमट के रह गई है। ये एक्शन फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। 'वेदा' ने आठवें दिन 53 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.53 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

5 of 6
थंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंगलान 
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विक्रम का जादू भी दर्शकों पर एक बार फिर चल गया है। फिल्म 'थंगलान' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसकी कमाई की बात करें तो आठवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 38.72 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट
रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे स्टारर फिल्म मिस्टर बच्चन का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। फिल्म ने आठवें दिन 24 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन नौ करोड़ 89 लाख रुपये हो गया है। साउथ फिल्म डबल इस्मार्ट भी इन सभी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। 'डबल इस्मार्ट' ने गुरुवार को 32 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 14.22 करोड़ रुपये हो गया है। 

Singer KK: दोस्तों की महफिल में रंग जमा देते हैं केके के गाने, जिंगल्स तो इतने सारे गाए कि सुन ही नहीं पाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें