फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer KK: दोस्तों की महफिल में रंग जमा देते हैं केके के गाने, जिंगल्स तो इतने सारे गाए कि सुन ही नहीं पाएंगे

Fri, 23 Aug 2024 08:15 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यारी-दोस्ती के गाने सुनने हो या फिर प्यार भरे, सुनने वाले की इन दोनों ही ख्वाहिशों को एक नाम पूरा कर सकता है और वो है- केके। केके अब इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गाने आज भी हर कहीं सुनने को मिलते रहते हैं। आज वो हमारे बीच होते तो अपना 55वां जन्मदिन मना रहे होते। उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को हुआ था और 31 मई 2022 को उनका 53 साल की उम्र में निधन हो गया था।
 
विज्ञापन
1 of 5
केके - फोटो : इंस्टाग्राम @kk_live_now
यारी-दोस्ती के गाने सुनने हो या फिर प्यार भरे, सुनने वाले की इन दोनों ही ख्वाहिशों को एक नाम पूरा कर सकता है और वो है- केके। केके अब इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गाने आज भी हर कहीं सुनने को मिलते रहते हैं। आज वो हमारे बीच होते तो अपना 55वां जन्मदिन मना रहे होते। उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को हुआ था और 31 मई 2022 को उनका 53 साल की उम्र में निधन हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
केके - फोटो : इंस्टाग्राम @ kk_live_now
केके भारतीय संगीत जगत के सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित गायकों में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों के जिंगल्स गाकर की थी। ये पढ़कर आप चौंक सकते हैं कि उन्होंने 3,500 से भी ज्यादा जिंगल्स गाए थे। साल 1999 उनके लिए खास रहा, क्योंकि 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म से उन्हें प्लेबैक सिंगिंग में पहचान बनाने का मौका मिला था। इस फिल्म से उनका गाना 'तड़प तड़प के इस दिल से' काफी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
केके - फोटो : इंस्टाग्राम @ kk_live_now
केके की मधुर आवाज से भरे गानों की सूची काफी लंबी है। इसमें यारों दोस्ती, पल, आशाएं, खुदा जाने, दिल इबादत कर रहा है, जरा सी दिल में, तू ही मेरी शब है, आंखों में तेरी अजब सी, इंडिया वाले, दिलनशीं दिलनशीं, हां तू है, तू जो मिला, मत आजमा रे, पिया आए ना, लबों को, गोरी गोरी, तुझे सोचता हूं, सजदे किए है लाखों, ओ जाना, लापता और मेरे ब्रदर की दुल्हन समेत कई गानें शामिल हैं।

Stree 2: 'स्त्री 2' में नाम बदलकर क्यों उड़ाया गया नेहा कक्कड़ का मजाक? निर्देशक अमर कौशिक ने दी सफाई

4 of 5
केके - फोटो : इंस्टाग्राम @kk_live_now
केके के करियर को हिंदी गानों से तो पंख लगे ही, साथ ही साथ उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती भाषाओं में भी गाने गाकर अपनी पहचान बनाई। उनका पहला अल्बम पल था, जो 1999 में रिलीज हुआ था। यारों दोस्ती और पल इसी अल्बम के गाने हैं, जिन्हें युवा लोग काफी पसंद करते हैं और अपने दोस्ती के दिनों को याद करते हुए अक्सर सुनते हैं।

Sheezan Khan-Tunisha Sharma: शीजान खान को फिर याद आईं तुनिशा शर्मा, खास तस्वीरें साझा कर बोले- सब ठीक हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केके - फोटो : इंस्टाग्राम @ kk_live_now
गायकी से नाम कमाने वाले केके अपने निधन के दिन भी कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। उस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई दंग था। उनके चाहने वालों को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था और आज भी नहीं होता।

Mana Shetty: पत्नी के बर्थडे पर सुनील शेट्टी का रोमांटिक अंदाज, तस्वीर साझा कर लिखी दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें