फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं ये कलाकार, इलाज के बाद फैंस के बीच बढ़ाई जागरूकता

Thu, 15 Feb 2024 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला
ग्लैमर इंडस्ट्री के कलाकार न केवल अपनी फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं बल्कि अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। ये कलाकार अक्सर अपनी फिटनेस से जुड़ी वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हालांकि, इन सब में ऐसे भी कई सितारे हैं, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और यह इसका उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी खुलासा किया है। इस लिस्ट में कई बड़े सितारों के नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता साल 2011 में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं। बता दें कि इस बीमारी में चेहरे की नसों दर्द होता है। इसे सबसे ज्यादा दर्दनाक बीमारियों में माना जाता है। सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में कई बार गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। अमिताभ बच्चन को फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान पेट में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। बाद में उन्हें मियासथीनिया ग्रेविस नाम की बीमारी ने भी घेर लिया था। अभिनेता ने खुद इसका खुलासा किया है

4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
सामंथा रुथ प्रभु
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस सामंथा मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद बीते साल खुलासा किया था। अभिनेत्री आए दिन अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन - फोटो : social media
वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक बीमारी से पीड़ित हैं । वरुण धवन ने बताया था कि फिल्म में शूटिंग करने के दौरान वे  प्रेशर फील करने लगे थे, जिसके चलते उन्हें वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी हो गई है। अभिनेता ने अपनी इस बीमारी का खुलासा खुद इंटरव्यू में भी किया था।

Poacher Trailer: पेट में राहा, सामने ‘पोचर’ की कहानी, रिची मेहता की सीरीज से जुड़ने का आलिया का पूरा खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें