फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: इन सितारों ने अपने प्यार के लिए सहे दुनिया के ताने, धर्म के नाम पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Sat, 22 Jun 2024 03:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें धर्म के नाम लोगों द्वारा इतना ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई सितारे इसके निशाने पर आ चुके हैं। इन सितारों ने पूरी दुनिया से लड़कर, लोगों के ताने सुनकर अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
1 of 6
प्यार के लिए इन सितारों ने सहे दुनिया के ताने - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड जहरी इकबाल के साथ शादी रचाने जा रही हैं। जहीर से शादी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा। धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अभिनेत्री को खरी-खोटी बोल रहे हैं। सोनाक्षी ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें धर्म के नाम लोगों द्वारा इतना ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई सितारे इसके निशाने पर आ चुके हैं। इन सितारों ने पूरी दुनिया से लड़कर, लोगों के ताने सुनकर अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाया। तो चलिए आज इन्हीं सितारों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर खूब बहस छिड़ी हुई है। लोग अभिनेत्री को धर्म के नाम पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि वह अपने परिवार को दुखी करके उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर ये शादी कर रही हैं। हालांकि, उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार में दरार की खबरों को खारिज कर दिया है। 

Sara Ali Khan: 'अंबानी ने हमें रोटी के साथ सोना परोसा', सारा ने ली चुटकी, बताया कैसा था जामनगर पार्टी का अनुभव
विज्ञापन

3 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड अभिनेभी स्वरा भास्कर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की है। फहाद से शादी करने पर अभिनेत्री को खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद बेटी का नाम राबिया रखने पर भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया था।

4 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर खान भी अपने प्यार को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने के बाद उन्हें लोगों ने धर्म के नाम पर खूब ट्रोलर किया था। साथ ही दोनों की उम्र को लेकर भी ट्रोलर्स ने खूब बयानबाजी की थी। इसके बाद उनके बेटे तैमूर और जेह के नाम को लेकर भी उनकी खूब ट्रोलिंग हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अभिनेता अली फजल के साथ शादी रचाई है। इन दिनों वह अपने प्रेंगनेंसी पीरीयड को खूब एजॉय कर रही हैं। अली से शादी को लेकर अभिनेत्री को ट्रोलर्स ने खूब ट्रोल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका कक्कड़
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को भी उनकी शादी के बाद काफी ट्रोल किया गया था। दीपिका ने ससुराल सिमर का के अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। उनके फैंस को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया था। उन्हें इसे लेकर खूब ट्रोल किया गया था। 

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' ने उत्तरी अमेरिका में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग से कमा डाले इतने रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें