फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: फिल्मों से ज्यादा इन सितारों को मिली ओटीटी से पहचान, 'मिर्जापुर' के इन कलाकारों का नाम भी शामिल

Tue, 21 May 2024 04:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई दिग्गज सितारे ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं। इनमें से कई सितारों का मानना है कि बड़े पर्दे पर अब तक अपने अभिनय को उतना नहीं निखार पाए, जितना मौका उन्हें ओटीटी पर मिला है।
विज्ञापन
1 of 5
ओटीटी से मिला फेम - फोटो : अमर उजाला
आज कल ओटीटी प्लेटफार्म्स की ओर दर्शकों का रुझान काफी बढ़ गया है। ऐसे में कई दिग्गज सितारे ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। कई दिग्गज सितारे ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं। इनमें से कई सितारों का मानना है कि बड़े पर्दे पर अब तक अपने अभिनय को उतना नहीं निखार पाए, जितना मौका उन्हें ओटीटी पर मिला है। इसके अलावा सिनेमा के कई ऐसे मंझे हुए कलाकार रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक बॉलीवुड में काम किया, लेकिन इन कलाकारों को असल मायने में पहचान ओटीटी पर निभाए गए किरदारों से मिली है। तो चलिए जानते हैं कि इन कलाकारों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी यूं को हिंदी सिनेमा की फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। फिल्मों में उनके काम के लिए उन्हें खूब पहचान मिली है। अपने शानदार अभिनय के बल पर पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन अभिनेता को खास पहचान वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में कालीन भईया के किरदार से मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्येंदु शर्मा
अभिनेता दिव्येंदु शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। वेब सीरीज मिर्जापुर के मुन्ना भैया बनकर उन्हें खूब पहचान मिली है। वह बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म प्यार का पंचनामा से करियर की शुरुआत की थी। मगर अभिनेता को असल पहचान वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से ही मिली है।

4 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिधा चौधरी
अभिनेत्री त्रिधा चौधरी का नाम भी इस ल्सिट में शामिल है। त्रिधा को बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' से पहचान मिली है। इससे पहले वह कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी थीं। मगर उन्होंने असल पहचान वेब सीरीज 'आश्रम' से ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रतीक गांधी
अभिनेता प्रतीक गांधी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। मगर उन्हें असल पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म से ही मिली है। अभिनेता वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से खूब प्रसिद्धि हासिल हुई थी। 

Akshay Kumar: बैंकॉक में जब आरटीओ ऑफिसर से टकरा गई थी खिलाड़ी की बाइक, घटना से एक्टर को मिला था यह सबक!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें