फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: सस्पेंस, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर से भरपूर होंगी कार्तिक की आगामी फिल्में, रिलीज के लिए बेकरार फैंस

Tue, 21 May 2024 04:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन उन बॉलीवुड अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल कार्तिक की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में आपको इमोशन, हॉरर, रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन उन बॉलीवुड अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल कार्तिक की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में आपको इमोशन, हॉरर, रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी 'चंदू चैंपियन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस ट्रेलर की जो सबसे खास बात है वो है कार्तिक का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन। इस ट्रेलर में कार्तिक का लुक जबरदस्त लग रहा है। बता दें कि कबीर खान निर्देशित फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर 18 मई को लॉन्च कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'चंदू चैंपियन' फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। मुरलीकांत पेटकर को पद्म श्री भी मिल चुका है। यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक फिर से एक बार रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। विद्या बालन फिल्म में मंजुलिका के रूप में वापसी करेंगी। ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया है।  यह फिल्म दिवाली के मौके पर 2024 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बजमी ने किया है। इसका प्रोडक्शन भूषण कुमार ने संभाला है। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन की एंट्री का एक गाने का सीक्वेंस होगा, जिसमें 1000 डांसर्स धमाल मचाचाते नजर आएंगे। इस गाने को हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े गानों में एक माना जा रहा है, जिसके लिए मुंबई कि फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट तैयार किया गया है और उसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक फिल्म 'तू आशिकी है' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म की अभीतक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जहां पहले फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर कहा जा रहा था कि यह 'तू आशिकी है' के नाम से रिलीज होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। अभीतक इस फिल्म को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'तू आशिकी है' फिल्म 'आशिकी' सीरीज की अगली कड़ी नहीं है। यह फिल्म 'आशिकी' का तीसरा भाग नहीं है, बल्कि अभिनेता की नई फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका नाम और कहानी भी अलग है। यह फिल्म 1981 की फिल्म 'बसेरा' पर आधारित होगी, जिसमें शशि कपूर, राखी और रेखा ने अभिनय किया था। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है। बहरहाल, अभी तक निर्माताओं की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें