फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: करोड़ों कमाने वाले इन सितारों को नहीं पसंद है कपड़ों पर फिजूलखर्ची, एक तो आज भी लेती हैं सेल से कपड़े

Sat, 25 May 2024 06:46 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें फिजूलखर्ची नहीं पसंद है। बॉलीवुड के कई स्टार्स कपड़ों पर फालतू रुपये नहीं बर्बाद करते हैं। करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी इन सितारों को महंगे कपड़े लेना नहीं पसंद है।
विज्ञापन
1 of 7
कपड़ों पर नहीं पसंद फिजूलखर्ची - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे लग्जरी लाइफ जीते हैं। फिल्मी सितारों को महंगी चीजों का काफी शौक होता है। ये सितारे अपने छोटे-छोटे शौक पूरा करने के लिए लाखों करोड़ों रुपये यूं ही पानी में बहा देते हैं। मगर कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें फिजूलखर्ची नहीं पसंद है। बॉलीवुड के कई स्टार्स कपड़ों पर फालतू रुपये नहीं बर्बाद करते हैं। करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी इन सितारों को महंगे कपड़े लेना नहीं पसंद है। तो चलिए इस लेख में उन्हीं सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्हें कपड़ों पर फिजूलखर्ची करना नहीं पसंद है....
विज्ञापन

2 of 7
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान
पटौदी खानदान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। सारा खुद भी कई बार इस बात को कबूल कर चुकी हैं कि उन्हें फिजूलखर्ची बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ऐसे में वह कपड़ों पर फालतू रुपये खर्च नहीं करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। श्रद्धा भी कपड़ों के मामले में खूब पैसे बचाती हैं। वह खुद कई बार इस बात को बता चुकी हैं कि वह आज भी सेल से कपड़े लेना पसंद करती हैं।

4 of 7
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विक्की भी अपने कपड़ों पर फिजूलखर्ची नहीं करते हैं। अभिनेता ने कई बार इस बारे में बताया है कि उनके वॉर्डरोब में काफी कम कपड़े ही होते हैं। उन्हें कपड़ों पर पैसे बर्बाद करना नहीं पसंद है।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार का बेटा आरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
आरव खन्ना
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के लाडले बेटे आरव खन्ना को भी कपड़ों पर फिजूलखर्ची नहीं पसंद है। अक्षय कुमार ने एक बार बताया था कि आरव को नए कपड़ों से ज्यादा सैकेंड हैंड कपड़े पहनना पसंद है। आरव लाइमलाइट से भी दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
इमरान हाशमीइमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान हाशमी
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इमरान को अक्सर सिंपल कपड़ों में ही देखा जाता है। उन्हें भी कपड़ों के मामले में रुपये की बर्बादी नहीं पसंद है। इमरान हाशमी खुद भी इस बारे में बता चुके हैं कि वह ज्यादा मंहगे कपड़े नहीं खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपड़ों पर नहीं पसंद फिजूलखर्ची - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल
अभिनेता सनी देओल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सनी भी सिंपल अंदाज में स्पॉट किये जाते हैं। साथ ही अभिनेता ने कई बार इस बारे में बताया भी है कि उन्हें मंहगे-मंहगे कपड़ों पर रुपये खर्च करना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें ये सब फिजूलखर्ची लगती है। 

Janhvi Kapoor: गांधी और अंबेडकर पर टिप्पणी करना जान्हवी को पड़ा भारी, दलित समाज पर अपनी राय रखने पर हुईं ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें