फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Kids: अभिनय से पहले निर्देशन में हाथ आजमा चुके हैं ये स्टार किड्स, कई बन चुके हैं सुपरस्टार

Fri, 22 Nov 2024 02:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stars Kids: हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन वाली अनाम सीरीज की घोषणा हुई। आर्यन से पहले भी कई स्टार किड्स निर्देशन में हाथ आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं वौ कौन-कौन से स्टार किड्स हैं?
 
विज्ञापन
1 of 7
निर्देशन कर चुके हैं ये स्टार किड्स - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब निर्देशन में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। 19 नवंबर को अभिनेता ने आर्यन के अनाम वेब सीरीज की घोषणा की। बतौर निर्देशक यह आर्यन की पहली परियोजना होगी। इस वेब सीरीज से वह निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रखेंगे। आर्यन खान से पहले कई स्टार किड्स ने बतौर निर्देशक शुरुआत की है। आइए जानते हैं इस सूची में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं?

 
विज्ञापन

2 of 7
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
अर्जुन कपूर
हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका में नजर आएं। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कल हो ना हो’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की है।
Karan Arjun: किंग खान और भाईजान की 'करण अर्जुन' ने री-रिलीज के साथ बनाया रिकॉर्ड, जानिए क्या?

 
विज्ञापन

3 of 7
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर 
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने अपने अभिनय से समीक्षकों और दर्शकों को अपना कायल बना लिया है। ‘एनिमल’ फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। बता दें कि रणबीर ने फिल्मी दुनिया में अभिनय से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा था। वह अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘ब्लैक’ के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। 

 

4 of 7
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
शनाया कपूर
बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी निर्देशन में अपना हाथ आजमा चुकी हैं। वर्ष 2020 में आई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में सहायक निर्देशक रह चुकी हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
हर्षवर्धन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
हर्षवर्धन कपूर
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने अभिनय से पहले निर्देशन में अपना टैलेंट दिखाया। हर्षवर्धन कपूर ने फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन 
डेविड धवन के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं। वह शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में असिस्टेंट निर्देशक रह चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अभिनय से पहले निर्देशन के क्षेत्र में खुद को आजमाया है। वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्लैक’ की सहायक निर्देशक रह चुकी हैं। 
Kajol: जब काजोल ने किया शाहरुख खान की बहन बनने से इनकार, ऐश्वर्या राय को मिला 'जोश' में किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें