फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I Want To Talk X Review: 'अभिषेक बच्चन की बेस्ट फिल्म है, कमाल का अभिनय', 'आई वांट टू टॉक' देखकर बोले नेटिजन्स

Fri, 22 Nov 2024 01:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

I Want To Talk X Review: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' आज 22 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म देखकर लौटे दर्शक सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। 'आई वांट टू टॉक' की कहानी दर्शकों को पसंद आई है और वे इसे दिल छूने वाली फिल्म बता रहे हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन के अभिनय की भी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को फिल्म की रफ्तार कुछ सुस्त लगी है, लेकिन उनका कहना है कि कि इसके बाद भी कहानी दिल को छू लेने वाली है। वहीं, कुछ लोग अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस पर फिदा नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
दिल को छूने वाली फिल्म
कुछ यूजर्स का कहना है, 'अभिषेक बच्चन की ये फिल्म दिल को छूती है। इसे सिनेमाघरों में देखना मत भूलिए। अर्जुन सेन की भूमिका अभिषेक बच्चन ने बहुत शानदार अंदाज में निभाई है'।
 

4 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : सोशल मीडिया
शूजित सरकार के निर्देशन को मिलीं तालियां
दर्शक शूजित सरकार के निर्देशक की भी तारीफ कर रहे हैं। लिख रहे हैं, 'इस फिल्म को सुपर डुपर हिट होना चाहिए। अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म में बहुत धमाकेदार काम किया है'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'आई वांट टू टॉक' - फोटो : इंस्टाग्राम: @bachchan

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी अर्जुन सेन (अभिषेक बच्चन) नाम के शख्स की है। वह मार्केटिंग का काम करता है। बहुत बोलता है। लेकिन, अचानक जिंदगी में मुश्किलें दस्तक देती हैं और उसे कैंसर हो जाता है। गले का कैंसर और फिर उसके बाद उसकी एक सर्जरी होती हैं। वह मौत को कैसे मात देता है और जिंदगी की जंग में कैसे जीतता है, यह फिल्म में दिखाया गया है।

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने कसा बग्घा जी के लिए तंज, बोले- 'ये चाय पिलाकर वोट लेने वाला काम बाहर'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें