फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: पैपराजी की क्लास ले चुकी हैं ये बालाएं, लिस्ट में खुद को मीडिया की बेटी कहने वाली भी शामिल

Sun, 02 Jun 2024 05:51 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के स्टार्स और पैपराजी के बीच में एक अटूट रिश्ता है। बॉलीवुड के स्टार्स को चाहे अपनी फिल्मों को प्रमोट करना हो या अपने नए लुक का खुलासा करना हो, पैपराजी उनके सबसे भरोसेमंद साथी हैं। वहीं कुछ स्टार्स कई बार इन पैपराजी पर भड़क भी चुके हैं। आइए आज आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते हैं जो पैपराजी के प्रति अपनी नाराजगी को जाहिर कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम जान्हवी कपूर का जुड़ा है। जान्हवी कपूर पिछले दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के दौरान पैपराजी को आंखे दिखाती नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी कपूर गलत एंगल से फोटो क्लिक करने की वजह से पैपराजी से खफा हो गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर मृणाल ठाकुर का भी नाम इस लिस्ट में है। सूत्रों की मानें तो मृणाल भी पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने मराठी में कहा था, 'कैसे भी कपड़े पहनकर आओ ये गलत एंगल से फोटो निकालते ही हैं'। सोशल मीडिया पर मृणाल का यह बयान काफी वायरल भी हुआ था। 

4 of 5
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर पैपराजी के संग मुस्कुरा कर मिलती-जुलती भी नजर आती हैं। वहीं पिछले दिनों पैपराजी के गलत एंगल से फोटो क्लिक करने की वजह से वे उनसे काफी खफा हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
खुद को मीडिया की बेटी कहने वाली राखी सावंत का भी नाम इस लिस्ट में है। शायद आपको हैरानी हो, लेकिन ये सच है। सूत्रों की मानें तो कई बार राखी की तस्वीरों को पैपराजी गलत ढंग से क्लिक करने की कोशिश करते हैं। इस वजह से राखी सावंत पैपराजी को कई बार फटकार लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें