बिग बॉस टेलीविजन का सबसे विवादित और पसंदीदा रियलिटी शो है। इसके नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर निर्माताओं ने खुलासा किया है कि इस सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। हालांकि, बिग बॉस के होस्ट की गद्दी पर प्रशंसक सलमान खान को ही देखना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि सलमान खान की जगह बॉलीवुड के अन्य सितारों शो होस्ट किया है। चलिए ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे, जो बिग बॉस के होस्ट की गद्दी पर बैठ चुके हैं।