श्रीलीला कई फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। अब खबर है कि वह बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका पहले नाम 'आशिकी 3' बताया जा रहा था। हालांकि, अब फिल्म का नाम 'आशिकी 3' नहीं है, क्योंकि इस शीर्षक पर विवाद जारी है। ऐसे में फिल्म के शीर्षक को लेकर आधिकारिक एलान होना बाकी है। वहीं, अब फिल्म की मुख्य नायिका को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।