साउथ फिल्म इंडस्ट्री किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लोगों में क्षेत्रीय भाषा में बनी फिल्मों को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। आजकल टॉलीवुड यानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। कमाई के मामले में भी टॉलीवुड अब बॉलीवुड की बराबरी करता नजर आ रहा है। फैंस के दिल में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रति दीवानगी को देखते हुए बॉलीवुड में साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक बनने लगे हैं। वहीं, अगर बात करें साउथ के एक्टर्स की तो फैनफोलॉइंग के मामले वे बॉलीवुड सुपरस्टार्स से पीछे नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से इन एक्टर्स ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। यही वजह है कि कई बॉलीवुड फिल्म मेकर्स इन स्टार्स के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ के इन दिग्गज कलाकारों ने बॉलीवुड से मिले फिल्म ऑफर्स को ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या थी फिल्में ठुकराने की इन स्टार्स की वजह...