बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुजीत कुमार को उनके दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। सुजीत ने अपने करियर में 150 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। अपने शानदार अभियन से लोगों को दीवाना बनाने वाले सुजीत कुमार का जन्म 7 फरवरी 1934 को वाराणसी में हुआ था। बॉलीवुड की अधिकांश फिल्मों में उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव किरदार ही निभाया, लेकिन काफी कम लोग जानते है कि फिल्मों में आने से पहले सुजीत वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। आइए जानते हैं वकालत छोड़ एक्टिंग के दुनिया में कदम रखने वाले सुजीत कुमार की दास्तां...