फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Movies: 2023 में भी रहेगा साउथ का जलवा, ‘वरिसु’ से ‘पुष्पा 2’ तक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये फिल्में

Fri, 23 Dec 2022 03:34 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
2023 में रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
2022 खत्म होने के अब कुछ ही दिन बचे हैं और हर कोई नए साल का इंतजार कर रहा है। यह साल फिल्मों के मामले में बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा, तो साउथ सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। दर्शकों के बीच भी साउथ की फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिला। वहीं, अब अगले साल भी सिनेमाघरों में साउथ की फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2023 में रिलीज होंगी। इनमें कुछ के पहले पार्ट बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुके हैं और अब दर्शकों को दूसरे पार्ट का इंतजार है।
 
विज्ञापन

2 of 9
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया
वरिसु
वामसी पैदिपल्लीद्वारा निर्देशित 'वरिसु' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें थलपति विजय और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इनके अलावा शाम, प्रभु, आर. सरथकुमार और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वरिसु 12 जनवरी को पोंगल के दौरान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
 
विज्ञापन

3 of 9
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया
थुनिवु
2022 की 'वलीमाई' की भारी सफलता के बाद अजित कुमार 2023 में अपनी तमिल भाषा की फिल्म 'थुनिवु' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में मंजू वारियर, जॉन कोककेन, समुथिरकानी, ममथी नजर आएंगे। 'थुनिवु' 12 जनवरी को रिलीज होगी।

Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान

4 of 9
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
पीएस 2
मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, तृषा, शोभिता धूलिपाला सहित कई सितारे शामिल थे। वहीं, अब फिल्म का अगला पार्ट अप्रैल 2023 में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 9
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर
तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म 'जेलर' रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित फिल्म में शिव राजकुमार, वसंत रवि, योगी बाबू, राम्या कृष्णन और विनायकन सहायक भूमिकाओं में हैं। जेलर 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

Pathaan: ‘पठान’ विवाद पर उमा भारती का बयान, बोलीं- नफरत के लिए शाहरुख खान खुद ही जिम्मेदार

 
विज्ञापन

6 of 9
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म के डायलॉग के साथ ही गाने भी काफी फेमस हुए, जिनका क्रेज अभी भी लोगों में देखने को मिल जाता है। वहीं, दर्शक 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अगले साल जुलाई से सितंबर के बीच में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

7 of 9
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
सालार
प्रभास स्टारर इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म में श्रुति हासन और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। 'सालार' 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज होगी।

Pathaan Controversy: पठान से पहले भी विवादों में फंसीं SRK की फिल्में, लिस्ट में ऐसे नाम, जो कर देंगे हैरान

8 of 9
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन 2
कमल हासन अपनी 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंडियन' के सीक्वल के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे। एस. शंकर द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म में काजल अग्रवाल, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश और वेनेला किशोर जैसे कलाकार शामिल हैं। 'इंडियन 2' में कमल का किरदार कथित तौर पर एक ऐसे युवक की मदद करता है जो भ्रष्ट राजनेताओं का पर्दाफाश कर रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
कब्जा - फोटो : सोशल मीडिया
कब्जा
2022 में 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' की भारी सफलता के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री 2023 में उपेंद्र-स्टारर पीरियड एक्शन फिल्म 'कब्जा' लेकर आ रही है। आर. चंद्रू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुदीपा, श्रिया सरन, कबीर दूहन सिंह और कोटा श्रीनिवास राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कथानक एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1960 से 1984 तक स्वतंत्रता-पूर्व भारत में अंडरवर्ल्ड का राजा बन जाता है।

Abhishek Bachchan: 'अमिताभ जितने टैलेंटेड नहीं हैं अभिषेक', तस्लीमा नसरीन के ट्वीट पर एक्टर ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें