बॉक्स ऑफिस पर इस साल साउथ सिनेमा का बोलबाला रहा। फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता भी चर्चा में रहे। इस साल साउथ की कई फिल्में रिलीज हुईं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और ताबड़तोड़ कमाई भी की। फिल्मों में अभिनेताओं की दमदार अदाकारी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। उन फिल्मों के लिए दिग्गज अभिनेताओं ने भी मोटी फीस ली थी। चलिए जानते हैं साउथ के उन सितारों के बारे में, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा फीस ली और इस मामले में भी बॉलीवुड कलाकारों को पीछे छोड़ दिया।