फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: 'राष्ट्रभाषा' से 'बायकॉट लाइगर' तक, इस साल इन विवादों से जूझती रही साउथ इंडस्ट्री

Wed, 21 Dec 2022 11:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साल 2022 में इन कारणों से विवादों में रहा साउथ - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के बाद लोग साउथ इंडस्ट्री के लोग दीवाने हैं, लेकिन इस साल साउथ सिनेमा बॉलीवुड से आगे निकल गया। बॉलीवुड की फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं, साउथ सिनेमा ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। यह साल साउथ इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा गुजरा। एक तरफ साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों की चर्चा रही। वहीं, दूसरी तरफ कुछ विवादों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ के उन बड़े विवादों के बारे में, जिन्होंने इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं...
विज्ञापन

2 of 6
Nayanthara-Vignesh Shivan - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ के क्यूट कपल अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन का आता है। वे दोनों इस साल 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के महज चार महीने बाद ही कपल ने माता पिता बनने की खुशखबरी फैंस को दी। इसके बाद बवाल मच गया। नयनतारा और विग्नेश पर सेरोगेसी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद कपल ने खुलासा किया कि उनकी शादी छह साल पहले ही रजिस्टर हो गई थी। कपल को जांच में निर्दोष पाया गया।

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजेगी किलकारी! ननद ने दिए अभिनेत्री के मां बनने के संकेत
विज्ञापन

3 of 6
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
पैन इंडिया फिल्म 'कांतारा' ने अपनी सफलता की नई कहानी लिखी है। अपनी दमदार कहानी, कलाकारों की शानदार अदाकारी और बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई के चलते यह ब्लॉकबस्टर फिल्म सुर्खियों में रही, लेकिन इसके एक गाने 'वराह रूपम' को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिल्म के निर्माताओं पर गाना चोरी करने का आरोप लगा। कहा गया कि फिल्म का गाना 'वराम रूपम', 'नवरसम' गाने की कॉपी है। इसके बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'वराम रूपम' के नए वर्जन के साथ रिलीज किया गया।

Aasman Bhardwaj: भारद्वाज परिवार की तीसरी पीढ़ी का आसमान, थर्ड जनरेशन के पांच और निर्देशकों की रोचक कहानियां

4 of 6
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
लाइगर
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' रिलीज से पहले सुर्खियों में थी। फिल्म को बायकॉट करने की मांग हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म के रिलीज के बाद राजनेता बक्का जुडसन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 'लाइगर' में कई राजनेताओं की काली कमाई का इस्तेमाल करके उसे सफेद किया गया, जिसके बाद ईडी ने जांच शुरू कर दी थी। वहीं, इस मामले में विजय देवरकोंडा समेत फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाध और निर्माता चार्मी कौर से पूछताछ की गई थी।

कितनी है आपकी फेवरेट भोजपुरी एक्ट्रेस की असली उम्र
विज्ञापन

5 of 6
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष-ऐश्वर्या
साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने शादी के 18 साल बाद इसी साल जनवरी में अलग होने के फैसला किया था। दोनों के तलाक के फैसले से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत के घर बैठक हुई, जिसमें धनुष और ऐश्वर्या भी शामिल हुए। रजनीकांत के समझाने के बाद दोनों ने अक्तूबर को तलाक लेने का फैसला वापस ले लिया।

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना मारिया की 26 कार जब्त करने का आदेश, ED ने मांगी थी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीप
फिल्म 'केजीएफ 2' की सफलता के बाद राष्ट्रभाषा पर विवाद खड़ा हो गया। अभिनेता किच्चा सुदीप ने बयान दिया कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने इस पर प्रतिक्रिया दी। अजय देवगन ने ट्वीट किया था कि अगर हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं रही तो साउथ की फिल्मों को हिंदी में डब क्यों किया जाता है? इसके बाद किच्चा सुदीप ने भी ट्वीट किया, 'मैंने जिस वजह से यह बात कही है वह बिलकुल अलग थी। मुझे लगता है कि अब वह वजह आप तक पहुंच गई है।' इसके बाद यह विवाद साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक पहुंच गया।

Pathaan Controvarsy: SRK का नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? जानें शाहरुख खान ने क्या दिया था जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें