यशोदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘यशोदा’ के एक्शन में सामंथा मुक्केबाजी, किकबॉक्सिंग और जूडो के अलावा ब्राजीलियाई जुजित्सु और एमएमए के मिश्रण से भरे स्टंट करते दिखेंगी। ये फिल्म मूल रूप से तमिल और तेलुगू में शूट की गई है और इसे हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है। मूल फिल्म के साथ ही हिंदी पट्टी में रिलीज होने वाली सामंथा की यह पहली फिल्म है। निर्देशकों हरि व हरीश की इस फिल्म में सामंथा के अलावा दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पना गणेश, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा आदि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।