Toxic Box Office Collection Day 7: रिलीज के बाद से ही दिन-ब-दिन फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए आज मंगलवार को 7वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।
वीकएंड के बाद यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई में और गिरावट देखने को मिली है। पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद से ही फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। जानिए आज मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 4
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' का शुरुआती कलेक्शन
फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। पहले दिन इसने 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद से इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने वीकएंड पर भी अच्छी कमाई की, लेकिन इसके बाद से ही ‘टॉक्सिक’ डबल डिजिट के नीचे कमाई कर रही है।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कल सोमवार को इसने 5.16 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आज इसकी कमाई और गिर गई है।
आज मंगलवार को इसने 4.86 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 226.61 करोड़ का हो गया है।
फिल्म का टोटल कलेक्शन अच्छा है, लेकिन दिन-ब-दिन घटती कमाई इसके लिए चिंता का विषय है।