Toxic Box Office Collection Day 4: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हो गई है और रिलीज के बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। जानिए आज शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। जहां इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धुंआधार शुरुआत की थी, वहीं अब इसकी कमाई पहले दिन के मुकाबले काफी कम हो गई है। जानिए चौथे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
2 of 4
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' का शुरुआती कलेक्शन
फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।
पहले दिन इसने 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया।
दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट हुई और इसने 37.65 करोड़ का कलेक्शन किया।
तीसरे दिन इसकी कमाई गिरी और ‘टॉक्सिक’ ने 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
चार दिनों में यश की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ज्यादा दर्शकों को नहीं जोड़ पाई है।
आज शनिवार के दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 16.36 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 182.31 करोड़ का हो गया है।
पहले दिन 100 करोड़ कमाने के बदोलत फिल्म ने चार दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
इन फिल्मों से है टक्कर
टॉक्सिक की शानदार कमाई के बीच इन दिनों थिएटर्स में कई तरह की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, ‘हनुमान अंश’, ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’, ‘बंटवारा 1947’, ‘इरुमुडी’ और हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में शामिल हैं।