फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Networth: लग्जरी लाइफ जीते हैं ‘KGF’ के ‘रॉकी भाई’, आलीशान घर के साथ इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Sun, 08 Jan 2023 09:41 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यश - फोटो : amar ujala
'रॉकी भाई' बन बड़े पर्दे पर छाने वाले यश आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर इस मुकाम तक पहुंचना यश के लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल की और आज वह कन्नड़ इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। 100 रुपये की फीस से यश ने करोड़ों रुपये तक का सफर तय किया है। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनकी आलीशान जिंदगी और नेटवर्थ के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
यश - फोटो : सोशल मीडिया

महंगे एक्टर्स की लिस्ट में हैं शुमार
कर्नाटक के बूवनहल्ली गांव में 8 जनवरी 1986 को जन्मे यश का असली नाम नवीन कुमार गौडा है। अभिनेता के पिता अरुण कुमार बेटे के सुपरस्टार बनने के बाद भी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में बस ड्राइवर हैं। 2004 में कन्नड़ टीवी सीरियल 'नंदा गोकुल'  से शुरुआत करने के बाद यश को 2007 में फिल्म 'जम्बडा हूदगी' मिली। यश ने इसके बाद कई फिल्में कीं, लेकिन जो पहचान उन्हें 'केजीएफ' से मिली, वह सबसे परे है। 'केजीएफ' की सफलता के बाद न सिर्फ यश पैन इंडिया स्टार बन गए बल्कि कन्नड़ इंडस्ट्री के महंगे एक्टर्स की लिस्ट में भी शुमार हो गए।

Sidhardh Malhotra: इंद्र कुमार के साथ फिर जमेगी सिद्धार्थ की जोड़ी, थैंक गॉड के बाद अब इस रॉमकॉम में आएंगे नजर

विज्ञापन

3 of 5
एक्टर यश का घर - फोटो : सोशल मीडिया

आलीशान घर के हैं मालिक
रिपोर्ट्स की मानें तो 'केजीएफ' की सफलता के बाद यश ने बेंगलुरु में एक शानदार डुप्लेक्स खरीदा, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस डुप्लेक्स की कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। बेंगलुरु की पॉश कॉलोनी प्रेस्टीज गोल्फ अपार्टमेंट में उनका विंडसर मैनॉर नाम का अपार्टमेंट है। एक्टर के घर के डिजाइन इसे और भी आलीशान बनाता है।

Rohit Shetty: सर्जरी के बाद सेट पर वापस लौटे रोहित ने फैंस का जताया आभार, सिद्धार्थ बोले- आप इंस्पिरेशन हैं

4 of 5
यश - फोटो : सोशल मीडिया

महंगी गाड़ियों का है शौक
यश गाड़ियों का भी काफी शौक रखते हैं। यश के पास एक करोड़ की ऑडी क्यू 7 और करीब 80 लाख रुपये की रेंज रोवर, 70 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू,40 लाख रुपये की पजेरो स्पोर्ट्स, मर्सिडीज बेंज डीएलएस (85 लाख) और मर्सिडीज बेंज जीएलसी (78 लाख) जैसी महंगी कारें मौजूद हैं। ऐसे में कई महंगी कार उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं।

Tripti Dimri: डेटिंग की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश के साथ नजर आईं तृप्ति डिमरी, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

इतनी है अभिनेता की नेटवर्थ
यश को 'केजीएफ' रिलीज होने के बाद 'रॉकी भाई' बन पूरे देश में पहचान मिली है। 'केजीएफ' के लिए यश ने छह करोड़ रुपये फीस ली थी, तो 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए अभिनेता ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए। 'केजीएफ' के बाद से ही यश की फीस बढ़ गई है। इसके अलावा अभिनेता कई ब्रांड के विज्ञापन करके भी पैसे कमाते हैं। वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, यश लगभग 53 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। पिछले कुछ वर्षों में उनकी कमाई में काफी वृद्धि हुई है।

Alia Bhatt: आलिया-रणबीर ने पहली बार दिखाई बेटी राहा की तस्वीर, पैपराजी से किया खास अनुरोध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें