फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreeleela: चिरंजीवी ने महिला दिवस पर श्रीलीला को दिया खास तोहफा, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया आभार

Sun, 09 Mar 2025 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sreeleela: महिला दिवस के मौके पर चिरंजीवी ने अपनी फिल्म 'विश्वम्भरा' के सेट पर डांसिंग सेंसेशन श्रीलीला का स्वागत किया और उन्हें एक विशेष तोहफा दिया।
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी, श्रीलीला - फोटो : एक्स@tfpcin
साउथ सिनेमा में मेगास्टार के नाम से मशहूर चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वम्भरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक भव्य सामाजिक-फैंटसी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मल्लीदी वशिष्ठ कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हाल ही में एक खास पल आया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सेट पर अभिनेत्री श्रीलीला के पहुंचने पर उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। 
Nora Fatehi: 'वह नाश्ते में 100 नोरा खा सकते हैं', एक्ट्रेस ने पीआर एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

2 of 5
चिरंजीवी, श्रीलीला - फोटो : एक्स@tfpcin
चिरंजीवी ने खास अंदाज में किया श्रीलीला का स्वागत
चिरंजीवी ने श्रीलीला का सेट पर बेहद गर्मजोशी और स्नेह के साथ स्वागत किया। दोनों के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को और यादगार बनाते हुए चिरंजीवी ने श्रीलीला को एक खास तोहफा भेंट किया। 
IIFA 2025: शाहरुख और माधुरी ने किया 'कोई लड़का है' गाने पर बेहतरीन डांस, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी, श्रीलीला - फोटो : एक्स@tfpcin
अभिनेत्री को दिया उपहार
अभिनेता ने उन्हें एक खूबसूरती से तराशा गया शंख भेट किया, जिस पर देवी दुर्गा की छवि  थी। चिरंजीवी के इस प्यार भरे तोहफे ने श्रीलीला का दिल जीत लिया। इस खास पल को श्रीलीला ने एक शानदार सेल्फी के जरिए कैद किया। फोटो में वह मेगास्टार के साथ मुस्कुराती नजर आईं।

4 of 5
चिरंजीवी, श्रीलीला - फोटो : एक्स@tfpcin
श्रीलीला ने व्यक्त किया आभार
श्रीलीला ने बाद में सोशल मीडिया के जरिए चिरंजीवी का आभार जताया। उन्होंने मेगास्टार की मेहमाननवाजी, खास तोहफे और उनकी ओर से आयोजित स्वादिष्ट भोज की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी, श्रीलीला - फोटो : एक्स@tfpcin
इस फिल्म में जल्द दिखेंगी श्रीलीला
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रीलीला इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रॉबिनहुड' की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी कुदुमुला ने किया है। इसमें अभिनेता नितिन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। श्रीलीला की यह फिल्म उनके फैंस के बीच काफी चर्चा में है। सभी को उनके नए अवतार को देखने का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें