तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद से ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दोनों साथ में बेहद प्यार लग रहे हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वे सच में एक कपल की तरह लग रहे हैं।' कई बार एक-साथ स्पॉट होने के बाद भी तमन्ना और विजय ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन तमन्ना ने हाल ही में विजय के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्होंने विजय के साथ एक फिल्म की है और इस तरह की अफवाहें चलती रहती हैं।