साउथ सुपरस्टार विजय ने लोकेश कनगराज की 'लियो' की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वह अपनी अगली फिल्म 'दलपति 68' की तैयारी में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। वह 'लियो' के साथ-साथ आगामी फिल्म 'दलपति 68' को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ महीनों पहले ही इस फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसके बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बीच फिल्म पर एक नया अपडेट सामने आया है, जो फिल्म में अभिनेता के किरदार से जुड़ा हुआ है।