फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaja: विदेश में अब तक धमाल मचा रही 'महाराजा', इस देश में छह हफ्ते तक फिल्म ने किया ट्रेंड

Sat, 02 Nov 2024 06:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का जलवा विदेश में अब तक कायम है। यह फिल्म ताइवान में खूब पसंद की जा रही है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
महाराजा - फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan
विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप अभिनीत तमिल फिल्म महाराजा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस के बाद फिल्म को भारत में ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया था। भारत में इसे ओटीटी पर 14 जून को रिलीज किया गया था। वहीं, मध्य-पूर्वी, दक्षिण एशियाई और पूर्वी एशियाई देशों सहित दुनियाभर के अन्य देशों में इसे एक सप्ताह के भीतर ही रिलीज कर दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
महाराजा - फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan
ताइवान में पसंद की जा रही फिल्म
इस फिल्म को ताइवान में भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 18 जून से यह फिल्म वहां स्ट्रीम हो रही है। इस देश में यह फिल्म शीर्ष 10 गैर-अंग्रेजी फिल्मों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 27 अक्टूबर तक लगातार छह सप्ताह तक टॉप 10 में बनी रही।
विज्ञापन

3 of 5
महाराजा - फोटो : ट्विटर
लोगों की मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
इससे भी बड़ी बात यह है कि सूची में यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है। ताइवान के लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को काफी पहुंचा है।  

4 of 5
महाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में भी धमाल मचा चुकी है फिल्म
बता दें कि महाराजा भारत में रिकॉर्ड 12 हफ्तों तक शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में रही, लेकिन 14 अक्टूबर से यह सूची से हट गई। यह बांग्लादेश, पाकिस्तान, ओमान और श्रीलंका जैसे देशों में भी असाधारण प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराजा - फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाए थे इतने करोड़
महाराजा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने कुल 71.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तमिल भाषा में फिल्म ने 56.45 करोड़, तेलुगु में 14.65 करोड़ रुपये और हिंदी भाषा में 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 
Bhool Bhulaiya 3: मुंबई में 'भूल भुलैया 3' को देखने के लिए बढ़ रही मांग, दिखेगा रात एक और तीन बजे का भी है शो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें