फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Sethupathi: पैसे कमाने के लिए फिल्मों में किए छोटे रोल, नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी करने से बदल गई जिंदगी

Mon, 16 Jan 2023 08:14 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय सेतुपति का जन्म 16 जनवरी 1978 में राजापलायम तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में काम करने के साथ उन्हें प्रोड्यूस भी किया है। साथ ही अभिनेता ने फिल्मों में कई छोटे रोल किए हैं और उन्होंने थेनमुर्क परुवाकाटरू में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे। 
विज्ञापन
1 of 5
Vijay Sethupathi - फोटो : अमर उजाला
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर विजय सेतुपति आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजय सेतुपति का जन्म 16 जनवरी 1978 में राजापलायम तमिलनाडु में हुआ था। अभिनेता मक्कल सेलवन के नाम से भी जाने जाते हैं। अभिनेता अभी तक कई तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Vijay Sethupathi - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में किए छोटे रोल
विजय सेतुपति ने अपने जीवन में संघर्ष का दौर भी देखा है। उन्होंने पैसों के लिए हर तरह का किरदार निभाया था। यहां तक कि उन्होंने कई फिल्मों में छोटे मोटे रोल भी किए। हालांकि साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म थेनमुर्क परुवाकाटरू के बाद से उनके करियर में उछाल आया है और लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू कर दिया। 

Selfiee Motion Poster: अक्षय और इमरान के साथ 'सेल्फी' के लिए हो जाएं तैयार, जारी हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर
विज्ञापन

3 of 5
Vijay Sethupathi - फोटो : social media
आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे विजय सेतुपति
विजय सेतुपति ने अभिनय की दुनिया में नाम कमाने से पहले आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंन अपना खर्च निकालने के लिए सेल्समैन, कैशियर, फोन बूथ ऑपरेटर जैसी नौकरियां भी की हैं। वहीं, फिल्मी दुनिया में आने से पहले अभिनेता एक अकाउंटेंट भी हुआ करते थे।

Miss Universe 2022: 20 डॉलर लेकर अमेरिका आए थे ग्रेब्रियल के पिता, पुराने कोट की ड्रेस पहनकर बनीं मिस टेक्सास

4 of 5
Vijay Sethupathi - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म ने जीते तीन नेशनल अवॉर्ड
थेनमुर्क परुवाकाटरू फिल्म में विजय सेतुपति ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे। इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2008 में आई फिल्म 96 में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी और दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री तृषा नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेता ने 'पेटा', 'मास्टर', 'विक्रम', 'का पे रानासिंगम' जैसी फिल्में में नजर आए हैं।

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 से बाहर आते ही अब्दु का फैंस को 'प्यार',जानिए कैसे कर पाएंगे छोटे भाईजान से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vijay Sethupathi - फोटो : social media
जल्द आ रही है सेतुपति की वेब सीरीज 'फर्जी'
वहीं, हाल ही में आने वाली वेब सीरिज 'फर्जी' का ट्रेलर जारी हुआ है। इस सीरीज में विजय सेतुपति के साथ शाहिद कपूर नजर आने वाले है और यह अमेजन प्राइम पर 10 फरवरी को रिलीज की जाएगी। वेब सीरीज को 8 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। वहीं वेब सीरीज में विजय सेतुपति, शाहिद के अलावा केके मेनन और राशि खन्ना नजर आने वाले हैं।

बेहद स्टाइलिश हैं मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता आर बोनी गैब्रिएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें