फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Baskhar: विजय देवरकोंडा ने 'लकी भास्कर' के लिए कह दी इतनी बड़ी बात, दुलकर सलमान की भी की तारीफ

Mon, 28 Oct 2024 03:38 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda on Lucky Baskhar: दुलकर सलमान की आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' के प्री-रिलीज इवेंट में विजय देवरकोंडा और त्रिविक्रम श्रीनिवास भी शामिल हुए थे। इस दौरान विजय ने फिल्म को लेकर दुलकर सलमान को बधाई देते हुए इसे अतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म बताया है। 
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा- दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दुलकार सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' के लिए काफी चर्चा बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मलयालम सुपरस्टार की फिल्मों को तमिल और तेलुगु दर्शकों के बीच भी काफी पसंद किया जाता है। इस बीच अब तेलुगु फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म की तारीफ कर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
लकी भास्कर - फोटो : एक्स @SitharaEnts
'लकी भास्कर' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए विजय 
निर्माता फिल्म की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। हाल में ही फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट हुआ था, जिसमें मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए थे। इस दौरान विजय देवरकोंडा ने फिल्म की तारीफ करते हुए फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने दुलकर सलमान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी बात की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दुलकर सलमान को दी विजय देवरकोंडा ने बधाई 
विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान महानति और सीता-रामम के दौरान एक दूसरे का सहयोग करते नजर आए थे। इसे याद करते हुए विजय ने बताया कैसे उनकी दोस्ती यहां से मजबूत हुई। इस दौरान उन्होंने लकी भास्कर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म कहा। इसके साथ ही उन्होंने लकी भास्कर अभिनेता के अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई भी दी है। 

4 of 5
लकी भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
विजय देवरकोंडा ने की त्रिविक्रम श्रीनिवास की तारीफ
विजय ने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी अपने रिश्ते को लेकर बात की, जिन्होंने पेली चूपुलु के बाद उनके करियर की शुरुआत में उनका साथ दिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी परियोजना, वीडी12 के लिए भी उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने लकी भास्कर के निर्देशक वेंकी एटलुरी की शानदार प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्हे शानदार निर्देशक बताया। इसके साथ ही उन्होंने ये विश्वास व्यक्त किया कि ये फिल्म इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक यादगार फिल्म होगी।
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: 'ये काली काली आंखें 2' का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी सीरीज, प्रशंसक उत्साहित
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
31 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म 
बताते चलें कि वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित दुलकर सलमान की आगामी तेलुगु फिल्म, लकी भास्कर, इस दिवाली 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल में ही दुलकर सलमान ने तमिल फैंस से अपना वादा निभाते हुए अपने किरदार के लिए खुद तमिल में डब किया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के 100 से अधिक पेड प्रीमियर का भी एलान किया है। 
Shabana Azmi: शबाना आजमी ने बॉलीवुड को बताया जुगाड़ू, साझा किए अपनी हाॅलीवुड फिल्म की शूटिंग के किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें