फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SK 23: एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'एसके 23' का हिस्सा बने विद्युत जामवाल, शिवकार्तिकेयन के साथ करेंगे धमाल

Mon, 10 Jun 2024 01:40 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'एसके 23' के निर्माताओं ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म से अभिनेता विद्युत जामवाल का भी नाम जुड़ गया है। इस बात की जानकारी खुद निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
विज्ञापन
1 of 5
एसके 23-विद्युत जामवाल - फोटो : एक्स
बीते दिनों जानकारी आई थी कि अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने एक फिल्म के लिए निर्माता एआर मुरुगादॉस के साथ हाथ मिलाया है, जिसका अस्थायी नाम 'एसके 23' है। वहीं, अब निर्माताओं ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म से अभिनेता विद्युत जामवाल का भी नाम जुड़ गया है। इस बात की जानकारी खुद निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
विज्ञापन

2 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
शिवकार्तिकेयन और एआर मुरुगादॉस की आगामी फिल्म 'एसके 23' के निर्माताओं ने आखिरकार बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल का इस फिल्म में स्वागत किया है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेता का एक शानदार ऑनबोर्डिंग वीडियो साझा किया है, जहां वह अपने सिग्नेचर स्टाइलिश अवतार में अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को निर्देशक एआर मुरुगादॉस का अभिवादन करते हुए देखा जाता है और फिर अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी को सेट के फिल्मांकन भागों पर चर्चा करते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने लिखा, 'उस खलनायक को वापस ला रहे हैं जिसने सभी को आतंकित कर दिया था। फिल्म में खतरनाक विद्युत जामवाल का स्वागत करते हैं।' अनजान लोगों के लिए, विद्युत जामवाल ने एआर मुरुगादॉस और विजय की एक्शन थ्रिलर 'थुप्पाक्की' में विलेन की भूमिका निभाई थी। 'एसके 23' लोकप्रिय तमिल फिल्म निर्माता के साथ उनका दूसरा सहयोग होगा। 



Kangana Ranaut: 'क्वीन' ने बिखेरा शपथ ग्रहण समारोह में जलवा, तस्वीरें साझा कर लिखीं- फिल्म स्टार वाली चमक...

4 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलचस्प बात यह है कि 'एसके 23' अभिनेता की 10 साल के अंतराल के बाद तमिल सिनेमा में वापसी का भी प्रतीक होगा। अभिनेता की आखिरी तमिल फिल्म सूर्या स्टारर 'अंजान' थी। शिवकार्तिकेयन, कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल के 'एसके 23' से जुड़ने की पुष्टि हो चुकी है। 
 

Kartik Aaryan Interview: उन्होंने मुझे करियर की पहली फिल्म, पहली हिट दी, उनकी एक आवाज पर मैं हाजिर मिलूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसके 23 - फोटो : एक्स
कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पूरी तरह से एक्शन फिल्म मानी जाने वाली इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन को बड़े पैमाने पर शारीरिक परिवर्तन से गुजरना होगा। निर्माता फिल्म के मुख्य विवरणों को साझा करने के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, प्रशंसक फिल्म के शीर्षक के बारे में जानने के इच्छुक हैं, जिसका खुलासा होना बाकी है। 

Main Ladega Apna Adda: लोगों का प्यार देख भावुक हुए अभिनेता आकाश, अपना अड्डा में मैं लड़ेगा की खास स्क्रीनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें