फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Tej Engagement: वरुण तेज इसी महीने गर्लफ्रेंड लावण्या त्रिपाठी से करेंगे सगाई, डेट का भी हुआ खुलासा

Thu, 01 Jun 2023 12:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की सगाई की डेट भी सामने आ गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे वरुण तेज कथित तौर पर लावण्या त्रिपाठी के साथ कई सालों से रिश्ते में हैं। हालांकि, इन दोनों ने आज तक एक-दूजे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया है, लेकिन अब दोनों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो जोड़ा इसी महीने सगाई करने जा रहा है। सगाई घर पर या हैदराबाद में ही किसी जगह पर होगी, जिसमें महज परिवार के लोग शामिल होंगे। वहीं, इसकी तारीख भी सामने आ गई है, जिसे आइए जान लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
36 वर्षीय वरुण तेज और 32 वर्षीय लावण्या त्रिपाठी फिलहाल देश में नहीं हैं। दोनों के एक जून को देर रात हैदराबाद लौटने की खबरें हैं। रिपोर्ट की मानें तो, वरुण और लावण्या की सगाई 9 जून को है। फिलहाल इन खबरों पर ऑफिशियल मुहर लगना बाकी है। वहीं, शादी की तारीख भी अबतक तय नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की जोड़ी फिल्म 'मिस्टर' और 'अंतरिक्षम' में नजर आ चुकी है। कहा जाता है कि दोनों ने वर्ष 2017 में डेटिंग शुरू कर दी थी। एक दूसरे के साथ गहराई से प्यार करने वाले इस खूबसूरत जोड़े के जरिए समारोह के लिए खरीददारी की भी खबरें हैं। 
 

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड एक्टर्स को लगाई फटकार, कहा- वे ब्रांड का प्रचार करने में व्यस्त


 

4 of 5
वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण तेज, चिरंजीवी के भतीजे और राम चरण के चचेरे भाई हैं। कोनिडेला नागेंद्र उर्फ नागा बाबू मेगास्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण के भाई हैं। नागा बाबू, वरुण तेज के पिता हैं, जिन्होंने बतौर फिल्म निर्माता और एक्टर के तौर पर तेलुगु सिनेमा में काम किया है। 

Radhika Madan: टीवी इंडस्ट्री पर पहले दिए विवादित बयान से पलटीं राधिका मदान, बोलीं- सब कुछ टेलीविजन से ही सीखा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के भव्य सगाई समारोह में पूरा कोनिडेला परिवार शामिल होगा, जिनमें राम चरण, उपासना कोनिडेला, साई धरम तेज, अल्लू सिरीश, सुष्मिता कोनिडेला, श्रीजा कोनिडेला, पवन कल्याण और चिरंजीवी हैं। वहीं, इस खबर ने फैंस का उत्साह भी बढ़ा दिया है। लोग जोड़े की सगाई की तस्वीरों को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें