फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: जश्न में डूबा महेश बाबू का परिवार, पत्नी ने शेयर की भतीजे सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें

Mon, 13 Jul 2026 03:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Babu Nephew Marriage: महेश बाबू के भतीजे और एक्टर सिद्धार्थ की शादी है। इसकी तस्वीरें महेश की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा पैगाम लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उनका परिवार खुशी के माहौल में है। इटली में उनके भतीजे और युवा एक्टर सिद्धार्थ घट्टामनेनी की शादी का जश्न शुरू हो गया है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने हाल ही में इस खुशी के मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की तस्वीरें शेयर कीं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ की पत्नी अइगू - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar
नम्रता ने शेयर की शादी की तस्वीरें
नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की शादी के जश्न की कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। वह गहरे गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने स्टाइलिश ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया है। तस्वीरों में वह परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताती हुई नजर आईं।

सिंगर जान कुमार सानू अस्पताल में हुए भर्ती, वीडियो शेयर कर दी जानकारी; जानें कैसी है तबीयत

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar
नए जोड़े के लिए लिखा प्यारा पैगाम
नम्रता ने नए जोड़े को एक प्यारा सा मैसेज भी भेजा और उनके लिए अपनी खुशी जाहिर की। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने लिखा 'जश्न शुरू होने दें। खूबसूरत जोड़े सिद्धार्थ घट्टामनेनी और आइगु को ढेर सारा प्यार। खुशियां और जिंदगी भर साथ में शानदार यादें बनाने की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह नया अध्याय वैसा ही हो जैसा आपने सपना देखा था और उससे भी बेहतर हो।'

4 of 5
सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar
फैंस ने किए कमेंट
नम्रता शिरोडकर शादी में पोज देती हुई नजर आईं। उनकी पोस्ट पर कई फैंस ने नए जोड़े को बधाई दी। सेलिब्रेशन के दौरान पूरे परिवार को एक साथ देखकर फैंस को अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली कर रहे हैं।
इस फिल्म में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल में हैं। मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा के रोल में नजर आएंगे। 
यह फिल्म 7 अगस्त, 2027 को रिलीज होगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें